
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की 87वीं जन्म जयंती पर मथुरा में पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इमरान सपानीता प्रदीप चौधरी ने उनके आदर्शों को याद किया.नेताजी को गरीबों, दलितों और पिछड़ों का मसीहा बताते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंचायती राज से लेकर सामाजिक न्याय तक उनकी देन को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने उनके राजनीतिक कार्यकाल पर प्रकाश डाला..

