HomeUncategorizedडीएम ने मतदेय स्थलों पर विशेष कैंपों का किया निरीक्षण, मतदाता सूची...

डीएम ने मतदेय स्थलों पर विशेष कैंपों का किया निरीक्षण, मतदाता सूची पुनरीक्षण का लिया जायजा

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शहर के विभिन्न मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष कैंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज मथुरा, ब्लैक स्टोन गर्ल इंटर कॉलेज, एएसएम पॉलिटेक्निक और बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में लगे शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने कैंपों में मौजूद बीएलओ से जानकारी ली और मतदाताओं से भी बातचीत की।डीएम ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। युवा मतदाताओं को जागरूक करने और उनका नाम जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को समय पर कार्य पूरा करने और मतदाताओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments