HomeUncategorizedदलित-पिछड़ा सामाजिक न्याय सम्मेलन में गूंजा ‘राधे-राधे, मनुवाद मिटा दे’ का नारा

दलित-पिछड़ा सामाजिक न्याय सम्मेलन में गूंजा ‘राधे-राधे, मनुवाद मिटा दे’ का नारा

मथुरा के दामोदरपुरा स्थित होली पार्क में कांग्रेस पार्टी की ओर से दलित-पिछड़ा सामाजिक न्याय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जयहिंद, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए। सम्मेलन में बड़ी संख्या में दलित और पिछड़ा वर्ग के महिला-पुरुषों ने भाग लिया।
कांग्रेस नेताओं ने संविधान में दिए गए अधिकारों की जानकारी देते हुए शिक्षा, सामाजिक उत्थान और राजनीति में दलित-पिछड़े समाज की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए उन्हें दलित-पिछड़ा विरोधी बताया।इस दौरान ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जयहिंद ने भाजपा के नारे ‘राधे-राधे, कमल खिला दे’ की तर्ज पर मंच से ‘राधे-राधे, मनुवाद मिटा दे’ का नारा दिया। मीडिया से बातचीत में डॉ. जयहिंद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश के गरीबों और मजदूरों का दमन कर रही है।आर एस एस की विचारधारा मनुवादी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments