HomeUncategorizedमथुरा में टप्पेबाजों का आतंक बैग में तकिया रखकर उड़ाए डेढ़ लाख...

मथुरा में टप्पेबाजों का आतंक बैग में तकिया रखकर उड़ाए डेढ़ लाख का सोना

शादियों का सीजन शुरू होते ही मथुरा में टप्पेबाज भी एक्टिव हो गए हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नया बस स्टैंड का है, जहां दो टप्पेबाजों ने एक वृद्ध महिला को ब्लैक कार्ड बनवाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये का सोना और नगद ठग लिया, और बैग में तकिया रखकर फरार हो गए।पीड़ित महिला चंदा पत्नी किशनलाल, जयपुरिया भवन के पास वृन्दावन की रहने वाली हैं। वह रविवार शाम अपने नाती की शादी में आगरा जा रही थीं। नया बस स्टैंड पर एक व्यक्ति बैग लेकर पहुंचा और बोला – मैं आपका कार्ड बनवा दूंगा, आपको लाभ मिलेगा।लालच में आकर वृद्ध महिला ने अपनी करीब सवा तोले की सोने की चेन और 6 हजार रुपये नगद उसे दे दिए। काफी देर तक इंतजार के बाद जब वह वापस नहीं आया, तो महिला ने बैग खोला। बैग में सोना तो नहीं, सिर्फ तकिया रखा था। यह देखते ही महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह दहाड़ मारकर रोने लगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments