HomeUncategorizedवृंदावन में हर तरफ जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार, यातायात प्रबंधन...

वृंदावन में हर तरफ जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार, यातायात प्रबंधन के प्रशासन के सभी दावे फेल

धर्म नगरी वृंदावन इन दिनों जाम के झाम से कराह रही है। हर तरफ वाहनों की लंबी कतार दिखाई दे रही है। ऐसे में पुलिस प्रशासन द्वारा वृंदावन में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के सभी दावे फेल साबित हो रहे हैं।आपको बताते चलें कि वृंदावन में जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन और नगर निगम प्रशासन द्वारा कई बार प्लान तैयार किए गए जिसके तहत वृंदावन में हजारों की संख्या में दौड़ने वाले ई-रिक्शाओं पर नियंत्रण करने और उनकी संख्या निर्धारित कर रूट के हिसाब से चलाई जाने की योजना बनाई गई लेकिन पिछले दो साल में तैयार की गई विभिन्न योजनाएं पूरी तरह से नाकाम साबित हुई हैं। स्थिति यह है कि वृंदावन में बे लगाम हो कर दौड़ रहे करीब 10000 से अधिक ई रिक्शा जाम का सबसे बड़ा कारण बन रहे हैं। वृंदावन का मथुरा मार्ग हो या फिर छटीकरा मार्ग और शहर की छोटी-छोटी सकरी गलियां हर तरफ ई-रिक्शाओं का जाल दिखाई दे रहा है। बेहिसाब दौड़ रहे ई रिक्शा और सड़कों के किनारे हो रहे अतिक्रमण के चलते पैदल राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है। यही नहीं यदि कोई व्यक्ति बीमार हो जाए या उसकी हालत गंभीर हो तो उसे एंबुलेंस से अस्पताल तक पहुंचने के लिए भी भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि यदि जम के झाम का यही हाल रहा तो स्थानीय लोगों समेत बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का सड़कों पर चलना दूभर हो जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments