
सोमबार को आर्य समाज कोसीकला द्वारा निकासा देहली गेट वर्षो पुरानी बगीची की जमीन पर भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया। जिसकी नींव नगरपालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल के विशेष सहयोग से महर्षि दयानंद वाटिका के नाम से रखी गयी। इस मौके पर समाज के संस्थापक सदस्य राजेन्द्र आर्य, संरक्षक ओमप्रकाश आर्य, प्रधान डॉ प्रकाश आर्य, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, पूर्व अध्यक्ष अग्रवाल सभा वेदप्रकाश गोयल, भाजपा नेता तरुण सेठ, मण्डल अध्यक्ष सोरभ जैन, डॉ नरेश मंगला, कन्हैया लाल गोयल, पूर्व अध्यक्ष रामलीला संस्थान राहुल जैन कामियां, प्रवीन आर्य, वरिस्ठ पत्रकार सुभाष गोयल, हिन्दू इंटर कॉलेज के प्रवंधक हरिओम गुप्ता सहित आदि लोगो ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। निर्माण कार्य प्रारंभ के दौरान आर्य समाज के मंत्री सुरेंद्र आर्य ने बगीची की जमीन पर वैदिक मंत्रों की गूंज से समाज के लोगो के साथ हवन यज्ञ किया। वर्षो पुरानी आर्य समाज की बगीची निर्माण कार्य के दौरान आर्य समाज स्कूल के प्रबंधक सोनू आर्य, महेश आर्य, कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश आर्य, प्रवन्धक अजय आर्य, अमित आर्य, विनय आर्य, नरेश आर्य, अजय पाल, अशोक आर्य, महेंद्र आर्य, धर्मप्रकाश आर्य, दानवीर आर्य, सहित आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने कहा आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती ने लोगो को सत्य के मार्ग पर चलने ओर छुआछूत मिटाने के मार्ग पर चलने के लिए जागरूक किया। जिस बगीची के निर्माण का भूमि पूजन किया गया है वह कोसीकला आर्य समाज के लिए गौरव का विषय है। संरक्षक ओमप्रकाश आर्य ने कहा कि नगर के सामाजिक लोगो के सहयोग से आर्य समाज अपनी जमीन पर निर्माण कर रही है। भाजपा नेता तरुण सेठ ने कहा कि इस जमीन पर वर्षो से डलावघर बना हुआ था। लेकिन नगरपालिका के सहयोग से आर्य समाज का सपना साकार सावित हो रहा है।

