
जनगणना ड्यूटी में लगाए गए शिक्षकों को स्कूल समय में कार्यमुक्त करने की मांग उठी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि आगामी 1 दिसंबर 2026 से जनगणना का कार्य शुरू होना है, जिसमें जनपद के अधिकांश शिक्षकों की ड्यूटी प्रगणक और सुपरवाइजर के रूप में लगाई गई है। जनगणना का कार्य ऑनलाइन होने के चलते इसमें अधिक समय लगेगा। ऐसे में शिक्षक विद्यालय की जिम्मेदारियों के साथ जनगणना का कार्य समय से पूरा नहीं कर पाएंगे।जिससे जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को विद्यालय समय में कार्यमुक्त किया जाए, जिससे जनगणना का कार्य सुचारू और समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके।

