HomeUncategorizedपेट्रोलियम पदार्थ से भरे दो टैंकरों की भिंड़त, चालक क्लीनर की मौत

पेट्रोलियम पदार्थ से भरे दो टैंकरों की भिंड़त, चालक क्लीनर की मौत

थाना राया क्षेत्र में बरेली हाईवे पर पेट्रोलियम पदार्थ से भरे दो टैंकरों की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में टैंकर चालक और क्लीनर की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर की कैबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें क्लीनर फंस गया।हादसा गांव हुलु पुल से पहले हुआ। प्रत्यक्षदर्शी सोनू उपाध्याय के मुताबिक,एक टैंकर खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान मथुरा की ओर से आ रहे दूसरे टैंकर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।धमाके जैसी आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे क्लीनर को गम्भीर हालत में बाहर निकाला। हादसे के बाद दोनों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया।गनीमत रही कि पेट्रोलियम पदार्थ से भरे टैंकरों में आग नहीं लगी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments