Sunday, February 22, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़नोएडा में प्रियंका गांधी का कुर्ता पकड़ने के मामले में जांच के...

नोएडा में प्रियंका गांधी का कुर्ता पकड़ने के मामले में जांच के आदेश

नई दिल्ली। शनिवार को डीएनडी पर हुए हंगामे के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पुलिसकर्मी द्वारा बदसलूकी का एक फोटो वायरल होने के बाद नोएडा कमिश्नर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को डीएनडी से होकर हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे थे। इस दौरान राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को रोकने के लिए डीएनडी पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनाती किया गया था। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का काफिला डीएनडी पर पहुंचा तो वहां पर अफरा-तफरी मच गई और हंगामा हो गया था। पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लाठियां भी चलाई थीं। इसी हंगामे के दौरान एक पुरूा पुलिसकर्मी द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा का कुर्ता पकड़ने का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। कमिश्नरेट पुलिस ने ट्विटर पर इस मामले पर खेद जताया है और इस मामले का संज्ञान लेते हुए सक्षम महिला पुलिस अधिकारी द्वारा जांच कराने के आदेश दिए हैं।

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देश के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से बदसलूकी मामले की जांच वरिष्ठ महिला अधिकारी करेंगी। यह भी संभावना है कि उन्हें भीड़ से हटाने के क्रम में ऐसा हुआ हो। जांच के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments