HomeUncategorizedप्रभु राम के लिए 5 लाख गांवों में विहिप चलाएगी निधि संग्रह...

प्रभु राम के लिए 5 लाख गांवों में विहिप चलाएगी निधि संग्रह अभियान


गोविन्द भारद्वाज
मथुरा।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए फिर एक बार गांव-गांव विश्व हिन्दू परिषद महाभियान चलाने जा रही है। इसके लिए विहिप के पदाधिकारियों द्वारा जगह-जगह बैठक कर योजना तैयार की जा रही है। विहिप का उद़देश्य है कि प्रभु राम के मंदिर निर्माण में सभी जाति, वर्ग के लोग सहभागी हों। मथुरा आए विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय संरक्षक बड़े दिनेशजी ने बताया नियो न्यूज से वार्ता हुई। आइए जानते हैं क्या कहा विहिप के बड़े नेता ने।

बड़े दिनेशजी ने कहा कि विहिप द्वारा 15 जनवरी से 27 फरवरी तक श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान शुरू किया जा रहा है इस अभियान के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद देश के हिंदू परिवारों से उनकी स्वेच्छा के अनुरूप मंदिर निर्माण के लिए दान लेने का काम करेगा। इस अभियान में देश भर के अधिकतम हिंदू परिवारों को जोड़ा जाएगा। यह अभियान 5 लाख से अधिक गांव तक पहुंचेगा श्री राम मंदिर निर्माण में आम जनमानस की सहभागिता होगी।

उन्होंने कि संगठन का उद्देश्य है कि गली-गली, घर-घर से राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग लिया जाए। इसके लिए मोहल्ला और गली स्तर पर प्रमुखों गठन किया जा रहा है। इनको चंदा लेने के लिए कूपन दिए जाएंगे। जो भी लोग सहयोग राशि अपनी श्रद्धा अनुसार देंगे उसे राम मंदिर निर्माण् में लगाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments