Thursday, September 18, 2025
Homeजुर्मगोदाम में आसामाजिक तत्वों ने लगाई आग, तीन लाख का सामान जलकर...

गोदाम में आसामाजिक तत्वों ने लगाई आग, तीन लाख का सामान जलकर नष्ट

कोसीकलां। बुधवार देर रात नंदगांव मार्ग स्थित तीस फूटा रोड पर एक स्टेज के गोदाम में आसामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जिससे गोदाम में रखे लाखों रुपए का स्टेज का सामान जलकर राख हो गया। गोदाम मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। गोदाम मालिक को आशंका है कि आग किसी व्यक्ति द्वारा लगाई गई है।


बुधवार देर रात स्टेज बनाने के सामान के गोदाम में आग लग गई। गोदाम में करीब तीन लाख रुपए का सामान बताया जा रहा है। घटना की जानकारी कोसीकलां निवासी गोदाम के मालिक सुनील को फोन द्वारा टेंट हाउस संचालकों द्वारा गुरुवार सुबह करीब साढे नो बजे दी गई।

गोदाम संचालक ने जब मौके पर पहुंचकर देखा तो गोदाम में आग लग चुकी थी। गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। गोदाम मालिक सुनील ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

वहीं गोदाम मालिक का कहना है कि गोदाम में बीती रात आग अज्ञात लोगों के द्वारा जानबूझकर लगाई गई है। क्योंकि गोदाम के अंदर लाइट नही है न ही किसी तरह का ज्वलशील पदार्थ है। जिससे कि आग लग सकती हो। पीड़ित सुनील ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आग लगाने वाले आरोपियों को पकड़ उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments