Tuesday, May 26, 2026
Homeन्यूज़अन्तर्राष्ट्रीयब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की...

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन

लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन हो गया। देश में राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। देश के सभी सरकारी और और बड़ी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज झुका दिया गया है। प्रिंस फिलिप काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। अस्वथ्य होने के चलते साल 2017 में शाही समारोहों से खुद को दूर रखने का ऐलान किया था और तब से सार्वजनिक रूप से कम ही नजर आते थे।

इंग्लैंड में कोरोना वायरस के कारण हाल में लगे लॉकडाउन के दौरान वह लंदन के पश्चिम में स्थित विंडसर कासल में महारानी के साथ रह रहे थे। प्रिंस फिलिप से महारानी एलिजाबेथ की शादी 1947 में हुई थी। इसके पांच साल बाद एलिजाबेथ महारानी बनी थीं। 73 साल के बाद यह साथ छूट गया। बकिंघम पैलेस ने एक बयान जारी कर बताया कि विंडसर कासल में उन्होंने सवेरे अंतिम सांसें लीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments