Wednesday, May 1, 2024
Homeन्यूज़नगर निगम मथुरास्वच्छता की सीख देने वाला नगर निगम खुद सफाई व्यवस्था में नाकाम,...

स्वच्छता की सीख देने वाला नगर निगम खुद सफाई व्यवस्था में नाकाम, नाले हो रहे ओवर फ्लो

मथुरा। शहर में एक तरफ जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरुक करने के नाम पर करोड़ों रुपए बर्वाद किए जा रहे हैं। वहीं नगर के नाले सफाई के अभाव में ओवर फ्लो हो रहे हैं। जिससे शहर का मुख्य मार्ग दूषित पानी से तालतलैया में तब्दील हो गया। लोग कचरे और दुर्गंध वाले दूषित पानी से होकर निकलने को मजबूर हो रहे हैं।


मथुरा-वृंदावन नगर निगम के अधिकारी की अनदेखी के चलते मथुरा और व़ृंदावन शहर में जगह-जगह कूड़े के ढे़़र और नाले सफाई के अभाव में ओवर फ्लो हो रहे हैं। मसानी रोड स्थित अग्रसेन चौराहा के समीप लंबे समय से नालों की सफाई न होने के कारण नाला जगह-जगह से ओवर फ्लो हो रहा है। नाले का कचरा और दूषित पानी मुख्य मार्ग पर आ जाने से राहगीरोें और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकान के आगे दूषित जलभराव होने और दुर्गंध आने से दुकानदारों को दुकानें बंद रखनी पड़ी वहीं राहगीरों को भी दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ा।


काबिलेगौर बात यह है कि नगर निगम स्वच्छता को लेकर जागरुकता अभियान चला रही है। शहर की दीवारों पर शहर को स्वच्छ रखने का संदेश पुतवाया जा रहा है, वहीं नगर निगम खुद सफाई व्यवस्था करने में नाकाम साबित हो रही है।

पूर्व जिला जज की पत्नी की एंबुलेंस के इंतजार में मौत, नहीं मिला लाश उठाने वाला

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Thursday, 15 April 2021


दुकानदारों का कहना है कि इस तरह नालों का ओवर फ्लो होना नई बात नहीं हैं। यह आए दिन होता रहता है। नगर निगम की सफाई व्यवस्था लचर है। जबकि निगम दुनिया को लोगों को स्वच्छता का पाठ पढा रही है। वह भी एक दिखावा है। स्वच्छता के नाम पर आया सरकार से धन को ठिकाने लगाने का एक रास्ता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments