Monday, February 23, 2026
Homeन्यूज़नगर निगम मथुराप्लास्टिक के गिलासों से भरा ई-रिक्शा पकड़ा, निगम ने 15 हजार रुपए...

प्लास्टिक के गिलासों से भरा ई-रिक्शा पकड़ा, निगम ने 15 हजार रुपए जुमार्ना वसूला


मथुरा। यमुनापार लक्ष्मीनगर क्षेत्र में पॉलिथिन एवं प्लास्टिक चेकिंग अभियान चलाया गया। राया की ओर से ई-रिक्शा में लादकर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलासों को नगर निगम की टीम ने जब्त कर लिया। निगम ने 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।


नगर निगम के उप नगर आयुक्त डीके सिंह ने बताया है कि मुखबिर की सूचना पर यह भारी मात्रा में माल बरामद किया गया है जिसकी छानबीन की जा रही है कि इस माल का असली मालिक कौन है और इस माल को कहां ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि लगभग 50 किलोग्राम प्रतिबंधित श्रेणी के प्लास्टिक के गिलास पकड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि वहीं नगर आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्र में वार्उ के नोडी अधिकारी के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments