Tuesday, February 24, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़प्रतापगढ़ में पत्रकार की हत्या के मामले में पत्रकारों ने डीएम को...

प्रतापगढ़ में पत्रकार की हत्या के मामले में पत्रकारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन


मथुरा। प्रतापगढ़ में पत्रकार की हत्या के मामले में मंगलवार को मथुरा में पत्रकारों ने जिलाधिकारी नवनीत सिंह को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने मांग की है कि प्रतापगढ़ में एबीपी गंगा के पत्रकार की हत्या की सीबीआई जांच कराई जाए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए।


इस दौरान पत्रकारों ने जिलाधिकारी से पत्रकार के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा दिए जाए , मृतक परिवार के एक सदस्य को नोकरी, और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए बिल पारित किए जाने की भी मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में पत्रकार अनिल सारस्वत, संतोष सिंह, कान्हा अग्रवाल, विपिन, गोविन्द आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments