Wednesday, March 25, 2026
HomeUncategorizedराजकुंद्रा की कंपनी के लिए न्यूड शूट का मिला था ऑफर, एक...

राजकुंद्रा की कंपनी के लिए न्यूड शूट का मिला था ऑफर, एक दिन का 25 हजार का दिया था लालच


मुंबई। अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप के जरिए लोगों को परोसने के आरोप में गिरफ्तार राज कुंद्रा को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। एक और स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि इससे पहले मामला सामने आने के बाद कई एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनवाने और ​न्यूड ऑडिशन के लिए ऑफर देने का आरोप लगा चुके हैं।

दरअसल स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस और मॉडल निकिता फ्लोरा सिंह ने राज कुंद्रा पर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि राज कुंद्रा की कंपनी में उस वक्त काम करने वाले उमेश कामत ने उन्हें पैसों के बदले न्यूड वीडियो शूट का लालच दिया था। निकिता फ्लोरा सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि नवंबर 2020 में उमेश कामत ने मुझसे राज कुंद्रा के ऐप हॉटशॉट्स के लिए न्यूड शूट करने के लिए कहा था लेकिन मैंने मना कर दिया था। कामत ने मुझे 25 हजार रुपये प्रतिदिन का ऑफर दिया था। भगवान का शुक्र है कि मैं कुंद्रा जैसे बड़े नाम के झांसे में नहीं आई। एक लड़की जो झारखंड से थी उसके पति ने उसे तलाक दे दिया क्योंकि उसने उनके लिए शूटिंग की थी।

बता दें कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद कई मॉडल और स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस सामने आ रही हैं। पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा और सागरिका शोना सुमन पहले ही राज पर कई आरोप लगा चुकी हैं। एक्ट्रेस श्रुति गेरा ने भी खुलासा किया था कि उन्हें राज कुंद्रा की एक सीरीज के लिए कॉन्टेक्ट किया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments