Sunday, April 12, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़मंडी समिति में शराब पीने से व्यक्ति की मौत, नहीं हुई शिनाख्त,...

मंडी समिति में शराब पीने से व्यक्ति की मौत, नहीं हुई शिनाख्त, कराया अंतिम संस्कार

कोसीकलां। शुक्रवार सुबह को कोसीकलां कृषि उत्पादन मंडी समिति में एक अधेड़ का शव मिला। व्यापारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि अधिक शराब पीने से व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


जानकारी के मुताबिक मंडी समिति में काम करने वाले मजदूरों एवं व्यापारी शुक्रवार सुबह से जैसे ही वह आए तभी उन्हें एक अधेड़ का शव पड़ा दिखाई दिया। जिसकी सूचना लोगो ने पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की शराब पीने से मौत हो गई है। वह शराब का आदि था। शराब पीकर घूमता रहता था।

मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मनिंदर सिंह द्वारा मृतक की पहचान करने का प्रयास किया गया। लेकिन उसकी मौके पर पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर अंतिम संस्कार कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments