Monday, February 16, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़व्यापार मंंडल ने महावन में लगाया वैक्सीनेशन कैम्प, बड़ी संख्या में लोगों...

व्यापार मंंडल ने महावन में लगाया वैक्सीनेशन कैम्प, बड़ी संख्या में लोगों ने लगवाई वैक्सीन

मथुरा। उत्तर प्र्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला कार्यकारिणी द्वारा तहसील महावन में वैक्सीनेशन कैम्प लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में आए लोगों के कोरोना रोधी वैक्सीन लगार्ई गईं साथ ही लोगों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।


व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि कोविड रोधी वैक्सीन निर्धारित समय पर सभी को लगवानी चाहिए। ताकि देश से कोरोना महामारी से वर्ष से चली आ रही जंग को जीता जा सके। इसे लेकर सभीजनों का दायित्व है कि वह स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें और कोविड- 19 के नियमों का पालन करने के साथ ही वैक्सीन को लेकर लोगों को जागरुक करें। सभी के सहयोग से ही यह जंग जीत जा सकेगी।


शिविर में मुख्य रुप से क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, दाल वाले, महामंत्री संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय, महावन नगर अध्यक्ष बबलू आदि व्यापारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments