Saturday, May 23, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़बृज के दो पर्वतों को रिजर्व फॉरेस्ट घोषित कराएंगी प्रियंका गांधी

बृज के दो पर्वतों को रिजर्व फॉरेस्ट घोषित कराएंगी प्रियंका गांधी

लखनऊ । बरसाना के मान मंदिर के महंत राधाकांत शास्त्री एवं राधाप्रिया ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। उन्हें बृृृृृृृृृृज चौरासी कोस में के अन्दर आने वाले राजस्थान में कंकाचल और आदिबद्री पर्वत में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए ज्ञापन दिया।

प्रियंका गांधी ने इस मामले में रुचि दिखाते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों एवं धार्मिक आस्था के केंद्रों के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि भरतपुर जिले के पसोपा ग्राम में स्थित पवित्र आदि बद्री व कंकाचल पर्वत में होने वाले अवैध खनन को मुख्यमंत्री राजस्थान अशोक गहलोत से बात कर स्थायी रूप से खनन रुकवाएंगी और इन दोनों पर्वतों को रिजर्व फॉरेस्ट घोषित कराएंगी। इस अवसर पर मथुरा के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments