HomeUncategorized20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

महावन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महावन के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त श्याम पुत्र भिक्को निवासी मल्लाह पाडा कस्बा महावन को 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एसआर पेट्रोल पम्प के सामने से कल दिनांक 25 दिसंबर गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पता-

1.श्याम पुत्र भिक्को निवासी मल्लाह पाडा कस्बा महावन थाना महावन मथुरा

आपराधिक इतिहास-

अभियुक्त श्याम उपरोक्त:-

  1. मु0अ0सं0 236/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना महावन मथुरा ।
  2. मु0अ0सं0 129/21 धारा 379/411 भादवि थाना महावन मथुरा ।
    बरामदा माल का विवरण:-
  3. एक कैन जिसमें 20 लीटर अवैध देशी शराब ।
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
  4. थानाध्यक्ष श्री त्रिपुरेश कौशिक थाना महावन, मथुरा ।
  5. उ0नि0 श्री विरेन्द्र कुमार थाना महावन मथुरा ।
  6. हे0का0 442 जहान सिंह थाना महावन मथुरा ।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments