Monday, May 5, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़कल सजेगी कविता की महफ़िल

कल सजेगी कविता की महफ़िल

मथुरा। सरला नारायण ट्रस्ट का वार्षिक आयोजन डॉ. विष्णु सक्सैना गीत सम्मान तथा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आज शाम 7 बजे हुमेरा मेरिज होम में आयोजित होगा। मुख्य ट्रस्टी सारांश सक्सेना तथा चित्रांश सक्सैना ने बतायाजिसमें पांच सम्मान दिए जाएंगे, तथा कवि सम्मेलन में श्री सोम ठाकुर, तेज नारायण शर्मा, सर्वेश अस्थाना, सुमन दुबे, सोनरूपा विशाल, अजय अंजाम, सतीश मधुप, नितिन मिश्रा, विपिन वत्सल तथा बिद्या वैभव भारद्वाज अपनी श्रेष्ठ कविताओं का रसपान कराएंगे।


मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र पैंसिया आईएएस,तथा विशिष्ट अतिथि, नगर के उप जिलाधिकारी, सीओ, तहसीलदार तथा थाना इंचार्ज तथा समाज सेवी उदय पुंढीर जी होंगे। यह सम्पूर्ण कार्यक्रम नगर के वरिष्ठ कवि स्व.कृष्णकांत देव गर्ग को समर्पित होगा। कार्यक्रम प्रोटोकोल के तहत तय नियमों और समय सीमा में ही सम्पन्न होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments