Tuesday, February 17, 2026
Homeजुर्मस्कूटी सवार युवक-युवती ने अगवा किया छह माह का बच्चा, सीसीटीवी फुटेज...

स्कूटी सवार युवक-युवती ने अगवा किया छह माह का बच्चा, सीसीटीवी फुटेज में दिखे, तलाश में जुटी पुलिस

बब्ले भारद्वाज
आगरा।
शास्त्रीपुरम से छह जून को अगवा किए गए अबोध बालक का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस को आरोपी युवक और युवती के एक्टिवा पर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज जरूर मिले हैं। वह मांगरौल गूजर तक जाने के हैं। इसके बाद आरोपी कहां गए? यह पता नहीं चल सका है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी मजदूर फत्तेलाल शास्त्रीपुरम में झोपड़ी डालकर रहते हैं। वह एक निर्माणाधीन इमारत में कार्य कर रहे हैं। फत्तेलाल का आठ वर्षीय बेटा रितेश और छह महीने का बेटा आरव छह जून को साइट के पास बैठे हुए थे। तभी एक्टिवा पर सवार एक युवक और युवती आए। युवती ने पहले दोनों भाइयों को टाफी दिलाने की बात कही। बहाने से आरव को गोद में ले लिया। इसके बाद स्कूटी पर बैठकर दोनों चले गए।


फुटेज में नहीं दिख रहे आरोपियों के चेहरे
रितेश ने अपने माता-पिता को बताया। इसके बाद तलाश की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। पुलिस ने अब आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज जारी किए हैं। हालांकि फुटेज में युवक और युवती के चेहरे साफ नहीं हैं। वह पीछे से नजर आ रहे हैं। स्कूटी का नंबर भी नहीं आया है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि पुलिस टीम को लगाया गया है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। अबोध की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments