Wednesday, March 4, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़मध्यप्रदेश के सीएम की पत्नी ने गिरिराज महाराज के दर्शन कर लगाई...

मध्यप्रदेश के सीएम की पत्नी ने गिरिराज महाराज के दर्शन कर लगाई परिक्रमा

कमल सिंह यदुवंशी
गोवर्धन।
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ गोवर्धन पहुंची। मानसी गंगा मुकुट मुखराबिंद मंदिर में गिरिराजजी की पूजा के उपरांत ई-रिक्सा से सातकोसीय गिरिराज परिक्रमा लगाई। 

सोमवार को मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान गोवर्धन पहुंची। भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी के साथ मानसी गंगा मुकुट मुखारबिंद मंदिर में सेवायत मनोज लंबरदार ने पूजा कराई। इसके उपरांत उन्होंने ई-रिक्सा से सातकोसिय परिक्रमा लगाई। साधना सिंह चौहान ने बताया कि गिरिराजजी धाम में आकर मन को शांति मिलती है। वह कई सालों से गिरिराजजी के दर्शन करने आ रही हैं।

गौतम खंडेलवाल, भोला गोकुलिया, ज्ञानविहारी, विष्णु भगवान ने पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया। दानघाटी मंदिर में परीक्षित कौशिक ने प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। पूजा चौधरी, रसिक वल्लभ, रवि कमल मिश्रा, रोहित शर्मा आदि उपस्थित थे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments