HomeUncategorizedपरमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

परमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

वृंदावन। शनिवार को लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मन्दिर में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
माह में एक दिन होने वाले बेगलेस डे पर कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं – सुलेख, भाषण, कविता पाठ, वाद-विवाद, स्पेल बी, कहानी, क्विज, आर्ट एवं गायन आदि का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया।कार्यक्रम में संस्कृत आचार्य प्रभाकर ठाकुर ने सरदार बल्लभभाई पटेल के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को छात्रों के समक्ष रखा और उनके अखंड भारत के संकल्प से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा ने सभी छात्रों को प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम संयोजिका रेखा रानी ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ भैयाओं में देशभक्ति, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभाकर ठाकुर एवं प्रियंका पाठक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस अवसर पर शैलेन्द्र गोयल, रविन्द्र सिंह, अरुण दीक्षित, अमित चौधरी, राजेश कुमार, अनिल यादव, पुष्पेन्द्र सिंह, सुजान सिंह, कुलदीप, बृजमोहन, अरविन्द कुमार, तरुण शर्मा, निखिल मित्तल, रविन्द्र परिहार, रवेन्द्र शर्मा, दीपक चौधरी, श्वेता सिंह, राहुल गोस्वामी, योगेश अग्रवाल, ऋषि शर्मा, नंदिनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments