Friday, October 10, 2025
Home Blog Page 709

मथुरा जिले में आज 16 कोरोना पॉजिटिव मिले

0

1.    56   female    Rural      ASHIYA GARHI  

2.    70   female    Rural      GHUNIYA    

3.    31   male      Rural      BHUNDAN   

4.    32   male      Rural      NEEMGAON

5.    27   male      Rural      CHANDAN NAGAR BAEPAS HIGHWAY MATHURA   

6.    79   male      Rural      69, SAKETPURI,MAHOLI ROAD / MATHURA

7.    48   female    Urban     niyati hospital niyati hospital     

8.    50   male      Urban     brij health care vrindavan brij health care vrindavan     

9.    19   male      Urban     00 MILITARY HOSPITAL MTR

10.  26   female    Urban     TAROLI CHOMUHAN

11.  29   male      Rural      JUNCITY     

12.  33   female    Rural      JIKHINGAON     

13.  21   male      Urban     SHIV VIHAR SHIV VIHAR

14.  31   male      Urban     BARHANA BARHANA

15.  53   male      Urban     KOSI KOSI  

16.  34   female    Urban     BARSANA DEHAT BARSANA 

भव्यता के साथ हुआ दीक्षांत परेड समारोह, 105 रंगरुट थानों में लेंगे 6 माह की टे्रनिंग

0

मथुरा। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सिपाही के पद पर भर्ती हुए 105 नए रंगरुटों ने परेड करते हुए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को सलामी दी। भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब इन रंगरुटों को छह माह की टे्रेनिंग के लिए मथुरा में भेजा गया है।

आपको बता दें कि अक्टूबर 2018 में हुई 14000 अभ्यर्थियों की पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद 105 अभ्यर्थियों को मथुरा पुलिस लाइन में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया। यहां पर शुक्रवार को 105 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए।

मथुरा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने नए रंगरूटों की सलामी ली और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वही सर्वांग सर्वोत्तम आने वाले आरक्षियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जनपद में 105 नए अभ्यर्थियों को थानों में भेजा गया है, जो 6 महीने का आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

कोरोना से मरने वालों की आत्मा की शांति के लिए 31 दिवसीय महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

0

मथुरा। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से जान गवांने वालों के लोगों की आत्मा की शांति के लिए गणेशरा गांव में संतों के सानिध्य में हवन किया गया। यह महायज्ञ का आयोजन निरंतर 31 दिनों तक किया जाएगा।
गणेशरा गांव स्थित संत बलराम बाबा के आश्रम में शुक्रवार को महा यज्ञ शुरु हुआ। जिसमें संत, वेदपाठी ब्राह्मणों ने आहुतियां दी और ईश्वर से कोरोन महामारी से मरने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यह हवन यज्ञ का कार्यक्रम 31 दिनों के लिए किया जा रहा है जिसमें समस्त ग्रामीण बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।


संत सुरक्षा मिशन के अध्यक्ष व ग्रामीण योगेश पचौरी व संत बलराम बाबा ने बताया है कि देश में चल रही वैश्विक महामारी कोरोना के चलते जिन लोगों की जाने गई है उनकी आत्मा शांति के लिए यह 31 दिवसीय हवन यज्ञ का कार्यक्रम किया जा रहा है जिससे सभी की आत्मा को शांति मिल सके।

UP में पिछले 24 घंटे में सिर्फ 2402 पॉजिटिव, दो जिलों में एक भी केस नहीं

0

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में कोरोना की गति दिन बा दिन धीमी होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में सिर्फ 2402 कोरोना पॉजिटिव केस आए। अब यूपी में कुल एक्टिव केस 52244 हैं। नए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के दो जिले महोबा और कासगंज में कोई केस नहीं हैं। 16 जिलों में सिंगल डिजिट में केस हैं और 53 जिलों में डबल डिजिट में केस हैं।

प्रदेशभर में पिछले 24 घंटे में 3.58 लाख टेस्ट हुए, जिसमें से 1.48 लाख आरटीपीसीआर टेस्ट हुए। अब तक उत्तर प्रदेश में 4.84 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

योगी सरकार का बड़ा कदम: उत्तरप्रदेश में 1 जून से शुरू होगा टीकाकरण का महा अभियान

0


लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेशभर में एक जून से कोरोना टीकाकरण का महा अभियान चलाने जा रहे हैं। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने शुक्रवार को बताया कि राज्य की बड़ी जनसंख्या को सुरक्षित रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी पहल की है। राज्य के सभी 75 जनपदों में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें 18 साल और 45साल से ऊपर के तकरीबन 1 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस को हराने और प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों को महामारी के संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सीएम योगी ने बड़ा कदम उठाया है। इस महाभियान के जरिए जगह-जगह वैक्सीनेशन शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 17355300 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें से युवाओं की संख्या 16.69 लाख है।

तूफान ‘यास’ का असर यूपी पर, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

0


लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘यास’ का असर यूपी के जिलों पर अगले 24 घंटे तक और बना रहेगा। 29 मई के बाद पूर्वांचल और तराई के जिलों को पिछले 2 दिनों से हो रही आंधी और बारिश थम जाएगी। हालांकि, पूरे प्रदेश में मौसम 1 जून तक बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान का असर बिहार और झारखंड की सीमा से सटे जिलों से लेकर लखनऊ और उसके आसपास तक के जिलों तक मौसम खराब है।

इन जिलों में 60 किमी की रफ्तार से हवा चलने, बिजली गिरने आसार

मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, प्रदेश की राजधानी लखनऊ, अयोध्या, बलिया, गाजीपुर, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, सीतापुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, हरदोई और शाहजहांपुर में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
इन सभी जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के चलने और बिजली गिरने की भी आशंका जाहिर की गई है। तूफान का असर अभी तक पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के जिलों में देखने को नहीं मिला है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से 3 दिनों तक पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अभी तक के अनुमान के मुताबिक 1 जून तक मौसम बिगड़ा रहेगा।

तूफानी बारिश से पूर्वांचल के जिलों को बढ़ी परेशानी

पूर्वांचल और तराई के जिलों को इस तूफानी बारिश से काफी परेशानियां झेलनी पड़ी हैं। जान और माल का नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन धान की नर्सरी को जरूर कई जिलों में नुकसान पहुंचा है। हालांकि, मौसम के करवट लेने से दिन और रात के तापमान में काफी कमी आ गई है। बुंदेलखंड के जिलों को छोड़कर प्रदेश के बाकी सभी जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उसके नीचे ही दर्ज किया गया है। हालांकि 27 मई को झांसी में दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार दर्ज किया गया, जबकि आगरा में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दूसरी ओर गोरखपुर में 28.4 डिग्री सेल्सियस, बनारस में 27.4 डिग्री सेल्सियस, चुर्क में 25 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान दर्ज किया गया। रात का तापमान भी 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।

कहां कितनी हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में वाराणसी में सबसे ज्यादा 29 मिलीमीटर, गोरखपुर में 12.4 मिलीमीटर, चुर्क में 13.6 मिलीमीटर, सुल्तानपुर में 11.4 मिलीमीटर, बस्ती में 14.4 मिलीमीटर जबकि गाजीपुर में 12.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

रंगे हाथ 2 लकड़ी चोर पकड़कर पुलिस को सौंपे, लकड़ी से भरा ट्रैक्टर भी जब्त, FIR दर्ज

0

मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ काटकर लकड़ी चोरी का मामला सामने आया है। वन विभाग द्वारा संरक्षित जंगल से लकड़ी काट कर ले जा रहे दो लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया और लकड़ियों से भरी टै्रक्टर ट्रॉली भी जब्त कर दी है। वन अधिकारी के निर्देश पर वृंदावन कोतवाली में अरोपियों को पुलिस को सौंपते हुए केस दर्ज दर्ज कराया है।


जैंत के निकट विगत कई दिनों से वन विभाग को सूचना मिल रही थी कि कुछ लकड़ी चोरों द्वारा वन संरक्षित जंगल से पेड़ों को काटकर लकड़ी चोरी कर ले जाई जा रही हैै। वनाधिकारी ने इस पर क्षेत्र के वन रक्षक वदन सिंह को एलर्ट किया और निगरानी रखने के निर्देश दिए। वन रक्षक वदन सिंह और विभाग की टीम ने गुमरुवार शाम को सुरीर निवासी रोहन सिंह पुत्र प्यारे सिंह और उसका साथी सुम्मेरा गांव निवासी होशियार सिंह और एक अज्ञात को रंगेहाथ पकड़ लिया। ये तीनों वन विभाग की बगैर स्वीकृति के सरकारी हरे वृक्षों को काटकर ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर ले जा रहे थे।

आरोपियों ने नीम और देसी बबूल के आधा दर्जन से अधिक पेड़ों को काट डाला था। वन विभाग ने पेड़ों से भरे ट्रैक्टर को जब्त कर कोतवाली को सौंप दिया साथ ही दो आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के सुपर्द कर दिया। वन रक्षक वदन सिंह ने तीनों के विरुद्ध वृंदावन कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। वन विभाग की इस कार्रवाई से सरकारी वनों को उजाड़ने वालो में हड़कंप मच गया है।


वन रक्षक वदन सिंह ने बताया कि कोसी आर्टियल डे्रने से सरकारी पेड़ों को काटने की सूचना मिली थी। इस पर वन विभाग की टीम ने दो लोगों को रंगेहाथ पकड़ृ लिया। कटे हरे वृक्षों से भी ट्रैक्टर ट्रॉली भी जब्त कर ली है। आरोपियों और ट्रैक्टर टॉली को वृंदावन कोतवाली के सुपर्द कर दिया है। केस दर्ज कर कानूनी कर्रवाई पुलिस के सहयोग से कराई जा रही है।

UP में 1 जून से धीरे-धीरे छूटों के साथ खुलेगा कोरोना कर्फ्यू, 24 घंटे में होगा फैसला

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक जून से धीरे-धीरे करके लॉकडाउन को खोला जा सकता है। शुरुआत में कई गतिविधियों में छूट मिल सकेगी। लेकिन केन्द्र सरकार की सलाह पर वीकेंड और नाइट कफ्र्यू आगे भी जारी रह सकता है। इस पर अगले 24 घंटे में सरकार अंतिम मुहर लगाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार अचानक से लॉकडाउन में पूरी तरह से छूट नहीं देना चाहती है। सरकार को डर है कि इससे कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। इसलिए अलग-अलग फेज में कई तरह की गतिविधियों में छूट दी जाएगी।

कोरोना के मामलों में 82% से ज्यादा की कमी


करीब 23 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में कोरोना केस में अब तक 82% से ज्यादा कमी आई है। सरकार का मानना है कि लॉकडाउन के चलते ही संक्रमण के मामलों में गिरावट हुई है। प्रदेश में कोविड पॉजिटिविटी रेट 22% प्रतिशत से घटकर 1% रह गई है।

इन मामलों में में छूट मिल सकती है

शादी का सामान बेचने वालों को।
गारमेंट्स की दुकानों को।
किराना, सब्जी व फल दुकानों को खोला जाएगा।
कंस्ट्रक्शन वर्क से जुड़े कामों को शुरू करने की मंजूरी मिल सकती है।
50% क्षमता के साथ अन्य दुकानों और रेस्टोरेंट खोलने को मंजूरी मिल सकती है।

इन गतिविधियों पर रोक बरकरार रह सकती है

शॉपिंग मॉल
फिल्म थिएटर
सैलून
कंटेनमेंट जोन में पड़ने वाली सारी दुकानें
सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम

प्रधानमंत्री कोरोना को समझ ही नहीं पाए, दूसरी लहर के लिए वही जिम्मेदार’: राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोनावायरस महामारी की स्थिति को लेकर आज (शुक्रवार) प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं। पीएम दूसरी लहर को समझ ही नहीं पाए। राहुल ने प्रधानमंत्री को इवेंट मैनेजर बताया। साथ ही यह भी कहा कि अब तक देश की मात्र तीन फीसदी आबादी को ही कोविड का टीका लगा है।


राहुल गांधी ने वैक्सीन को लेकर कहा कि ‘हम दुनिया के वैक्सीन कैपिटल हैं। वैक्सीन से परमानेंट सॉल्यूशन मिलेगा। जहां से वैक्सीन ले सकते हो, जितनी भी ले सकते हो, लो और वैक्सीन लगाओ। सरकार बहाने न बनाए। लीडरशिप का मतलब ये नहीं है कि मैं काम नहीं कर पाया तो इसकी गलती है, उसकी गलती है। लीडरशिप का मतलब है कि अपना दम दिखाएं कि मैं करूंगा। समय जाया न करें। जो आपकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं, जो आपको सच्चाई बता रहे हैं, चाहें वो विपक्ष के लोग हों, चाहें अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों हों, जिलाधिकारी हों, उनकी बात सुनिए। जब आप कहेंगे कि हमने सेकेंड वेव को हरा दिया है, थर्ड वेव आएगी।’

कोविड को मोविड लिखने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘टूलकिट की बात सरासर झूठ है। जब मैंने मोविड लिखा तो मेरा आशय साफ था कि अगर कोविड पर ध्यान दिया होता तो सिर्फ कोविड होता, लेकिन उन्होंने कोविड को फैलने में मदद की, इसलिए मैंने उनके नाम का पहला अक्षर इस्तेमाल किया। जब मोदी जी बंगाल में रैली कर रहे थे तो कोविड की मदद कर रहे थे। जब कदम उठाने थे, तब नहीं उठा रहे थे। इस तरह कोविड की मदद की।’

राहुल ने कहा, ‘यह समझने की जरूरत है हम कोरोना से लड़ाई लड़ रहे हैं। यह अपना रूप बदलता है। सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन, मास्क, लॉकडाउन अस्थायी रूप से वायरस को रोकते हैं लेकिन ये स्थायी समाधान नहीं है. इस वायरस को हराने का स्थायी समाधान टीकाकरण है। जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कर हम इस महामारी को हरा सकते हैं। दुनियाभर के देशों में वायरस कैसे फैला है और इससे कैसे जंग लड़ी जा रही है, हमें इससे सीखने की जरूरत है।’

राहुल गांधी ने सरकार बनाम सोशल मीडिया मामले में कहा, ‘सरकार ट्विटर पर दबाव चाहती है। आरएसएस सूचनाओं को दबाना चाहता है। ऐसे रुख से कोरोना पर काबू में मदद नहीं मिलेगी।’

रेप पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

0

मथुरा। बलात्कार के आरोपी अधिवक्ता के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई से न करने से आहत पीड़ित महिला ने मथुरा एसएसपी कार्यालय पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। समय रहते वहां तैनात पुलिसकर्मी ने रेप पीड़ित के प्रयास को विफल कर दिया। घटना से पुलिस मेहकमा में हड़कंप मच गया। एसएसपी कार्यालय पर बार एसोसिएशन के सचिव एवं वरिष्ठ अध्ािवक्ता पहुंचे गए हैं।

जानकारी के मुताबिक मथुरा के थाना हाइवे क्षेत्र निवासी अधिवक्ता युवती ने 7 मई 2021 को थाने हाइवे में बीएसए कॉलेज मथुरा के अधिवक्ता डी.डी. चौहान सहित 4 आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन आरोपियों के प्रभावशाली होने के कारण ना तो पीड़िता का तत्काल डॉक्टरी परीक्षण कराया गया और ना ही 164 के बयान दर्ज कराये गये। जिस पर पीड़िता ने 13 मई 2021 को एसएसपी मथुरा को पत्र लिखकर आरोपियों से पुलिस द्वारा सांठ-गांठ कर डॉक्टरी परीक्षण एवं गिरफ्तार ना करने का आरोप लगाया था तथा पत्र में चेतावनी दी गई थी अगर तत्काल आरोपी गिरफ्तार नहीं किये गये तो वह कार्यालय पर आत्मदाह कर लेगी।

आत्मदाह की चेतावनी के बाद पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराकर पुलिस ने न्यायालय में 164 के बयान दर्ज करा दिये। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पीड़िता पिछले 20 दिन से थाने लेकर एसएसपी कार्यालय एवं पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही थी लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। गुरूवार को भी पीड़िता ने एसएसपी से मुलाकात का प्रयास किया था लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।
शुक्रवार को दोपहर करीब 11:30 बजे रेप पीड़िता हाथ में पेट्रोल से भरा डिब्बा और माचिस लेकर एसएसपी कार्यालय में घुस गई और उसने अपने ऊपर पैट्रोल से भरा डिब्बा उड़ेल लिया जैसे ही माचिस की तीली जलाने का प्रयास किया तभी कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात सुरेन्द्र सिंह नामक पुलिसकर्मी की निगाह महिला पर पड़ी और उसने अन्य सहकर्मियों के सहयोग से युवती के हाथ से डिब्बा और माचिस को छीन लिया और कार्यालय के अन्दर लेकर जहां अन्य पुलिस कर्मी आ गये। इस दौरान पीड़िता ने चीख-चीख कर आरोप लगाया कि पुलिस 3 लाख रुपये लेकर आरोपियों को बचा रही है।
घटना की जानकारी होने पर मथुरा बार एसोसियेशन के अध्यक्ष शुशील शर्मा, सचिव सुनील चतुर्वेदी एसएसपी कार्यालय पहुंचे और रेप पीड़िता को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
एसोसिएशन के सचिव सुनील चतुर्वेदी ने कहा कि अन्य लोगों के बहकावे में आकर महिला ने इस तरह का आत्मघाती कदम उठा लिया है। पुलिस इस मामलें में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।