Friday, March 29, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)जून के महीने में लगेगा चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण, जानिए तारीखें...

जून के महीने में लगेगा चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण, जानिए तारीखें और सूतक काल का पूरा अपडेट

ज्योतिष गणना के अनुसार, आने वाले महीनों में तीन ग्रहण लगने वाले हैं। इनमें से एक सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण जून में लगेंगे। वहीं तीसरा चंद्र ग्रहण जुलाई में लगेगा। वैज्ञानिकों के साथ ही ज्योतिषाचार्यों की इस खगोलीय घटना पर पैनी नजर है। 05 जून को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण है। पहला 10 जनवरी को लगा था। यह चंद्र ग्रहण 05 जून रात 11.15 बजे से शुरू होगा और 06 जून 02.34 बजे तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठ नक्षत्र में लग रहा है। यानी राशियों पर पड़ने वाले असर पर भी ज्योतिषियों की नजर रहेगी। वहीं सूर्य ग्रहण की तारीख 21 जून बताई जा रही है। इस दौरान सूतक काल का पालन किया जाएगा।

05 जून को 3 घंटे 18 मिनट का चंद्र ग्रहण

यह चंद्र ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा। यह एक पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण होगा जिसमें आमतौर पर एक पूर्ण चंद्रम से अंतर करना मुश्किल होता है। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 18 मिनट होगी। चंद्र ग्रहण 5 जून को रात 11रू15 बजे से शुरू होगा। रात 12रू54 बजे सबसे ज्यादा असर दिखाई देगा और 06 जून 02रू34 बजे समाप्त हो जाएगा।

21 जून को सूर्यग्रहण

सूर्यग्रहण 21 जून को उत्तरी भारत, चीन, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कांगो, इथियोपिया और दक्षिण में पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। अगर मौसम साफ है, तो रिंग आॅफ फायर भी दिखाई दे सकती है।

21 जून को सूर्य ग्रहण का समय

9.15 पूर्वाह्न आंशिक ग्रहण शुरू
10.17 पूर्वाह्न पूर्ण ग्रहण शुरू

05 जुलाई, रविवार को सुबह 08.38 बजे से 11.21 बजे तक।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments