Saturday, April 20, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी के बाद श्रीकृष्ण की नगरी में बवाल,...

भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी के बाद श्रीकृष्ण की नगरी में बवाल, थाने तक पहुंचा मामला

रिपोर्ट – सुनील सिंह

मथुरा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के लिए फेसबुक पर अभद्रतापूर्ण भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवक के खिलाफ करणी सेना ने थाना गोविंद नगर में तहरीर दी है। थाना हाईवे क्षेत्र के गोविंदपुर के रहने वाले युवक राॅबिन पर भगवान श्रीराम के लिए अभद्र टिप्पणी का आरोप है, जिसे आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष योगी ठाकुर ने बताया कि भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम माना गया है। उनका सभी धर्म के लोग सम्मान करते हैं। करोड़ों हिंदुओं की श्रीराम में आस्था है। उनके लिए आपत्तिजनक बातें करने वाले के खिलाफ कार्रवाई अति आवश्यक है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments