Tuesday, January 14, 2025
Homeशिक्षा जगतराजेंद्र सिंह होंगे मथुरा के नए डीआईओएस, और भी हुए है तबादले,...

राजेंद्र सिंह होंगे मथुरा के नए डीआईओएस, और भी हुए है तबादले, पढ़िए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह-क श्रेणी के तीन अधिकारियों को शासकीय एवं जनहित के आधार पर उनके वर्तमान पद से स्थानांतरित करते हुए नवीन तैनाती प्रदान की गई है।
आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) द्वितीय राजेंद्र सिंह का मथुरा में डीआईओएस के पद पर स्थानांतरण किया गया है। बीती देर शाम को स्थानांतरण आदेश जारी हो गया। मथुरा के जिला विद्यालय निरीक्षक के निलंबन के बाद वहां पद रिक्त था।
मैनपुरी के डीआईओएस सर्वेश कुमार का सहायक निदेशक राज्य परियोजना कार्यालय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ के पद पर स्थानांतरण हुआ है। उनकी जगह मनोज कुमार वर्मा भेजा गया है। मनोज कुमार राज्य परियोजना कार्यालय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ में सहायक निदेशक थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments