Saturday, May 18, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)रंगनाथ मंदिर में नौका विहार किया गया आयोजन

रंगनाथ मंदिर में नौका विहार किया गया आयोजन

रिपोर्ट – अरुण यादव

वृन्दावन:  दक्षिण शैली के विशालतम श्री रंगमन्दिर में नित्योत्सव की श्रंखला निरंन्तर जारी है। वामन द्वादशी पर्व पर त्रिदिवसीय नोका विहार लीला का मनोहारी आयोजन किया गया। उत्तरभारत में श्री रामानुज सम्प्रदाय के विशालकाय श्री रँगमन्दिर में नित्य उत्सव की निरंतर श्रंखला अनवरत जारी है। हालांकि कोरोना महामारी से फैल रहे संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए विगत करीब 5 माह से मन्दिर के मुख्य द्वार आम दर्शनार्थियों के लिये बन्द है। लेकिन मन्दिर परिसर में ठाकुर गोदारनगमन्नार भगवान के उत्सव अनवरत चल रहे है। इसी क्रम में शनिवार को वामन द्वादशी पर्व पर मन्दिर की पुष्करिणी(जलाशय) में नोका विहार लीला का आयोजन किया गया। गर्भगृह में विराजित ठाकुर गोदारनगमन्नार के चलविग्रह स्वर्णपालकी में सवार होकर गाजेबाजे के साथ पुष्करिणी में लाये गये । जहां विविध प्रकार के पुष्पों से सुसज्जित नोका में ठाकुरजी जी को विराजमान कर वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजन अर्चन किया गया।

जहां एक ओर वैदिक ऋचाओ का सस्वर पाठ हो रहा था। वही दूसरी ओर शास्त्रीय सुर साधक भजनो से आराध्य की आराधना कर रहे थे। रंगबिरंगी विधुत झालरों से सजी नोका पुष्करिणी में तैरते हुए अद्भुत छटा बिखेर रही थी।मन्दिर के मुख्य पुजारी राजू स्वामी ने बताया कि वामन द्वादशी पर्व पर ठाकुर जी वामन भगवान के वेश में कमण्डल व छत्र धारण कर भक्तो को दर्शन देकर कृतार्थ करते है। नोका विहार लीला के प्रथम दिवस ठाकुर जी पुष्करिणी की पांच परिक्रमा करते है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments