Saturday, April 27, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)युगल सरकार दिव्य मंगल परिणोत्सव लीला 13 को

युगल सरकार दिव्य मंगल परिणोत्सव लीला 13 को

रिपोर्ट राघव शर्मा
बरसाना। ऊंचागांव में बृजाचार्य पीठ स्थित दाऊजी मंदिर में राधाकृष्ण का दिव्य युगल परिणोत्सव 13 फरवरी शास्त्रोक्त विधि विधान पूर्वक मनाया जाएगा। दिव्य मंगल परिणोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं।
मंगल परिणोत्सव की जानकारी देते हुए बृजाचार्य पीठ के प्रवक्ता गोस्वामी घनश्याम राज भट्ट ने बताया कि 13 फरवरी को युगल सरकार का अलौकिक मंगल परिणोत्सव लीला का दिव्य और भव्य आयोजन किया जा रहा है। मंगल परिणोत्सव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पीठ के प्रवक्ता घनश्याम राज ने बताया कि मंगलवार को बारात दोपहर दो बजे पीलीकोठी से ब्रजाचार्य दाऊजी मंदिर के लिए बैंड बाजे के साथ प्रस्थान करेगी।
आयोजन की तैयारी जारी है। अष्टसखी गांवों के ब्रजवासी इस दिव्य मंगल परिणोत्सव के साक्षी बनेंगे। आगे बताया कि राधकृष्ण के दिव्य मंगल परिणोत्सव का उल्लेख गर्ग सहिंता और ब्रह्मवैवर्त पुराण में है। इस दिव्य लीला के आयोजन को लेकर भक्त उत्साहित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments