Saturday, February 14, 2026
Homeजुर्मइनामी डकैत रविंद्र गुर्जर गिरफ्तार

इनामी डकैत रविंद्र गुर्जर गिरफ्तार

  • दो राज्यों की पुलिस ने दस्यु पर घोषित किया था ईनाम
  • राजस्थान और मध्य प्रदेश की पुलिस को लंबे समय से थी तलाश

धौलपुर। राजस्थान और मध्य प्रदेश से 10 हजार रुपये के ईनामी डकैत रविंद्र गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से पुलिस ने देसी पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।
कोतवाली थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि एसपी केसर सिंह शेखावत के निर्देश पर डकैती उन्मूलन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिस अभियान के तहत पुलिस को कुख्यात दस्यु धर्मेंद्र गुर्जर के भाई रविंद्र गुर्जर के मचकुंड रोड पर होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची क्यूआरटी और कोतवाली पुलिस ने आईटीआई के पास से मध्य प्रदेश से 5000 और राजस्थान से 5000 के ईनामी रविंद्र गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने देसी पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए डकैत रविंद्र गुर्जर के भाई को गत दिनों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments