Sunday, April 28, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़औरंगाबाद के पूर्व प्रधान जगवीर और उसके भाई-बेटे सहित आठ लोगों के...

औरंगाबाद के पूर्व प्रधान जगवीर और उसके भाई-बेटे सहित आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  •  पूर्व प्रधान पर नाबालिग लड़की के अपहरण करने का आरोप
  •  पुलिस ने एफआईआर के 10 दिन बाद भी नहीं की कोई कार्रवाई
  •  लड़की का पिता न्याय के भटक रहा दर-दर

मथुरा। औरंगाबाद के पूर्व प्रधान जगवीर और उसके दो भाई-बेटे सहित आठ लोगों द्वारा नाबालिग लड़की का अपहरण करने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने लड़की के साथ गलत कार्य कर हत्या की आशंका जताते हुए पूर्व प्रधान सहित 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार औरंगाबाद के दीप नगर निवासी नाबालिग लड़की राजपाल नगर स्थित अपनी ननिहाल गई थी, उसी दौरान घर के गेट पर खड़ी लड़की को दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच युवक अपहरण कर ले गए। ननिहाल पक्ष से फोन पर यह जानकारी लड़की के पिता को दी गई। नाबालिग लड़की के अपहरण की सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़िता के पिता ने थाना रिफाइनरी में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें लड़की के पिता ने आशंका जाहिर की है कि आरोपी लड़की के साथ गलत कार्य करके उसकी हत्या भी कर सकते हैं।
पिता ने बताया कि दो माह पहले आरोपी योगेन्द्र आदि ने उसकी पुत्री से अभद्रता की थी। पिता ने जिसकी शिकायत उसके घर वालों से की थी। इसी चिढ से आरोपी उसकी पुत्री को घर के दरवाजे से अपहरण कर ले गए हैं। लड़की के पिता का कहना है कि पूर्व प्रधान जगवीर सिंह दबंग किस्म का व्यक्ति है। उसने और उसे दोनों भाईयों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बेटी का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है ना ही नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वह न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments