Sunday, April 28, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह का निधन हो गया है। 82 वर्षीय जसवंत सिंह पिछले 6 साल से काफी बीमार थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रक्षा, विदेश तथा वित्त मंत्रालय संभाल चुके हैं। जसवंत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी माने जाते थे। पूर्व सैन्य अधिकारी सिंह अगस्त 2014 में अपने घर में गिरने के बाद से बीमार थे। उन्हें सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस साल जून में उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दिल्ली स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ने बयान जारी कर बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री, मेजर (रिटायर्ड) जसवंत सिंह का रविवार सुबह 6.55 बजे निधन हो गया। वह 25 जून को यहां भर्ती हुए थे। उनके कई अंग ठीक तरह से काम नहीं कर रहे थे। इसके अलावा सेप्सिस का भी उपचार चल रहा था. रविवार सुबह हृदय घात से उनका निधन हो गया। उनकी कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

पीएम मोदी ने किया ये ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जसवंत सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है. पीएम मोदी ने जसवंत सिंह के निधन पर ट्वीट करते हुए कहा कि जसवंत सिंह जी ने हमारे देश की सेवा पूरी मेहनत से की, पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान। अटल जी की सरकार के दौरान, उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और विदेश मामलों में एक मजबूत छाप छोड़ी. उनके निधन से दुखी हूं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments