Thursday, May 2, 2024
Homeन्यूज़भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का जिलाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का जिलाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

वृंदावन। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के नेतृत्व में चौमुहां मंडल के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन अकबरपुर स्थित श्रीगोपालजी मंदिर अनाथ गौशाला में महंत मदनमोहन दास महाराज की अध्यक्षता में किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ भाजपा की जिलाध्यक्ष मधु शर्मा एवं महंत मदनमोहन दास महाराज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में सैकड़ों भाजपाईयों ने हिस्सा लिया।
शुक्रवार को गांव अकबरपुर में भाजपा के दो दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में चौमुहां मंडल के पदाधिकारियों समेत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। भाजपा की नींव रखने वाले प्रमुख नेताओं की जीवनी पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजपा के इतिहास एवं विकास पर प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि आज दुनिया में हमारी संस्कृति की एक अगल ही पहचान बनी है। जो कि हमारे कार्यकर्ताओं की लगन से है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी में अहम भूमिका अदा करता है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments