Monday, May 6, 2024
Homeजुर्मबदला: कोर्ट से निकलते ही रेप पीड़िता ने युवक पर फेंका तेजाब

बदला: कोर्ट से निकलते ही रेप पीड़िता ने युवक पर फेंका तेजाब


आगरा। पुरानी हिन्दी फिल्मों में एक डायलॉग अक्सर सुना करते थे कि खून का बदला खून और इसके लिए एक शख्स सभी सभी सीमाओं को पार कर देता था। उसे कानून की भी परवाह नहीं होती थी। ऐसा ही एक चौकाने वाला वाकया आगरा में हाल ही में हुआ है। एक रेप पीड़िता ने युवक पर तेजाब फें क कर अपना बदला लेने का प्रयास किया है।


जानकारी के मुताबिक आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र की महिला का 2019 से न्यू आगरा थाना क्षेत्र के निवासी अरविंद,उत्तम और मीना से दुष्कर्म का मामला चल रहा है। अरविंद और मीना के खिलाफ चार्जशीट दायर की जा चुकी है जबकि उत्तम के खिलाफ अभी जांच चल रही है।

गुरुवार को जिला मुख्यालय पर एसीएम प्रथम की कोर्ट में महिला और आरोपी अरविंद अपनी बहन के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान न्यायालय के बाहर दोनों पक्ष भिड़ गए और अचानक हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के दौरान ही पीड़िता ने एसिड की बोतल निकाल ली और आरोपी से भिड़ गई।

एसपी ने कहा जांच के बाद कार्रवाई होगी

विवाद के दौरान पीड़िता और आरोपी की बहन पर तेजाब के छींटे पड़े। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एसिड अटैक का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराए हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के अनुसार दोनों पक्षों में पहले से विवाद था। शुरुआती जांच में महिला द्वारा तेजाब लाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के मेडिकल के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments