Sunday, May 19, 2024
Homeजुर्मवृंदावन में दो पक्षों में विवाद, कई राउंड फायरिंग, पथराव से क्षेत्र...

वृंदावन में दो पक्षों में विवाद, कई राउंड फायरिंग, पथराव से क्षेत्र में दहशत

अरुण यादव की रिपोर्ट
वृंदावन।
गौरानगर कालोनी में रुपयों के लेनदेन के लेकर दो पक्षों विवाद हो गया। घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी और कई राउंड फायरिंग की। वहीं पथराव हुआ। जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है। लेकिन पुलिस मामले को दबाने के प्रयास में लगी है।


पीड़ित चितरंजन की पुत्री प्रियंका के मुताबिक सोमवार शाम को दो नामजद युवक उसके घर आए और रुपयों के लेनदेन को लेकर उसके पिता से झगड़ने लगे। कुछ ही समय में आध दर्जन से अधिक लोगों ने उसके पिता के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। कुछ देर बाद नामजद युवक के पिता के हस्तक्षेप के बाद सुलहनामा हो गया। इस सुलहनामा के कुछ समय बाद ही चार नामजद सहित आधा दर्जन हमलावरों को अपने साथ रात को करीब 11 बजे घर आ गए और गेट बंद होने पर जमकर पथराव किया और तोड़फोड़ की।

मकान के बाहर लगे शीशे तोड़ डाले, जिससे घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे बाल-बाल बच गए। इसके साथ ही हमलावरों ने जबरन घर में घुसने का प्रयास किया और कई राउंड फायरिंग भी की। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस सूचना देने के काफी समय बाद आई। तब तक हमलावर भाग गए।बताया जा रहा है कि इलाका पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। वहीं हमलावरों और पीड़ित पक्ष से समझौता कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाया जा रहा है।


इस संबंध में जब मथुरा गेट पुलिस चौकी प्रभारी नवीन कुमार से उनके फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाए जाने के कारण संपर्क नहीं हो सका।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments