Tuesday, February 10, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़ब्रज हीरो ने यातायात नियमों को लेकर लोगों को किया जागरुक

ब्रज हीरो ने यातायात नियमों को लेकर लोगों को किया जागरुक

गोविन्द भारद्वाज
मथुरा।
सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत रविवार को मंडी समिति परिसर में ब्रज हीरो द्वारा लोगों को जागरुक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया साथ ही लोगों से अपील की कि रोड एक्सीडेंट को रोकने के लिए हम सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।
कार्यक्रम में एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार मिश्रा, ब्रज हीरो के एमडी विजय चतुर्वेदी, प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी पवन चतुर्वेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments