Monday, May 20, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़सरकार से पत्रकारों से हुई बदसलूकी की जांच की मांग

सरकार से पत्रकारों से हुई बदसलूकी की जांच की मांग

मथुरा। नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) संबद्ध इंटरनेशनल फेडरेशन आफ जर्नलिस्ट्स और उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ब्रज प्रेस क्लब ने किसानों के प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले की घोर निंदा की है।

एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय सचिव एवं उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष और ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल कांत उपमन्यु ने कहा, हम मीडिया पर हमले की निंदा करते हैं और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं। पत्रकारों को उनका काम करने दिया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस के जवानों पर जानलेवा हमले किए, यह घटना निंदनीय है। यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है। कई महिला पत्रकारों ने अपने साथ हुई बदसलूकी की शिकायतें की है।

उन्होंने कहा कि उपद्रवियों को मीडियाकर्मियों से बदसलूकी और महिला पत्रकारों के साथ अभद्रता करने वाले प्रर्दशनकारियों की पहचान कर पुलिस कर उनके खिलाफ कड़े कदम उठाने चाहिए। तीनों संगठनों की तरफ से कहा गया है कि मीडियाकर्मियों से साथ बदसलूकी की शिकायत प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय प्रेस परिषद से की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments