Saturday, April 27, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)ब्रज की होलीफालैन की अचरज भरी होली का 27 फरवरी को होगा आगाज

फालैन की अचरज भरी होली का 27 फरवरी को होगा आगाज


कोसीकलां। ब्रज के मंदिरों में होली शुरु होने के बाद अब देश-विदेश में प्रसिद्ध और अचरज भरी फालैन में होली की शुरुआत 27 अप्रेल पूर्णमासी के दिन होगी। इस बार फिर फालैन का मौनू पंडा दहकते अंगारों के बीच से निकलेंगे।


मथुरा के समीप प्रहलाद नगर में होली का शुभारंभ होने जा रहा है। फालैन के मोनू पंडा ने बताया कि प्रहलाद नगर में प्रात: 8.30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभातफेरी प्रहलादजी मंदिर से शुरु होकर गांव में भ्रमण करते हुए प्रहलाद कुण्ड पहुंचेगी। यहां प्रहलाद कु ण्ड की परिक्रमा भक्त प्रहलादजी का पूजन किया जाएगा।
मौनू पंडा ने बताया कि वह अनादिकाल से चली आ रही इस परंपरा का निर्वाह आज भी ब्रज के फालैन गांव में हो रहा है। वह कल होली की प्रभातफेरी के समापन के साथ ही होली के नियम संयम का व्रत धारण करेंगे। इसमें वह फलाहार, ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए प्रहलाद भक्ति में लीन हो जाएंगे।

व्यवसाय करना सरकार का काम नहीं : पीएम मोदी

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Thursday, 25 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments