Thursday, May 9, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़पांच साल के बाद आई दरोगा भर्ती में आयु सीमा ने युवाओं...

पांच साल के बाद आई दरोगा भर्ती में आयु सीमा ने युवाओं के अरमानों पर फेरा पानी

प्रयागराज। लंबे समय से दरोगा बनने का सपना देख रहे युवाओं के अरमानों पर पानी फिर गया है। दरोगा बनने की तैयारी कर रहे 28 साल पार कर चुके युवा अब ओवरएज हो चुके हैं। ऐसे अभ्यथिर्यों ने यूपी के मुख्यमंत्री से दरोगा भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने की मांग की है। हजारों अभ्यर्थी आयुसीमा के कारण इस भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो चुके हैं।

प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी करने वाले ऐसे ही एक प्रतियोगी रवि मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर शिकायत की है। रवि ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती 2021 का जो विज्ञापन जारी किया गया है, उसमें आयु 21 वर्ष से 28 वर्ष दी गई है। इसमें आयु की गणना एक जुलाई 2021 से की जा रही है।

मथुरा के इन 20 प्राइवेट अस्पतालों में आम आदमी लगवा सकते हैं कोरोना वैक्सीन

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 28 February 2021

छात्रों का कहना है कि यह भर्ती कई साल बाद आई है। छात्र इसके लिए वर्षों से इंतजार कर रहे थे। इससे पूर्व 2016 में दरोगा भर्ती का विज्ञापन निकला था। अब पांच साल बाद दरोगा भर्ती का विज्ञापन 2021 में निकला है। ऐसे में आयुसीमा के कारण वे इसमें आवेदन नहीं कर पाएंगे। इसलिए इस भर्ती में आयु सीमा में परिवर्तन किया जाए। 2021 की जगह 2017 से आयुसीमा का निर्धारण किया जाए ताकि इस परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सके।

ऐसा सिर्फ रवि मिश्र के साथ ही नहीं हुआ। बल्कि यूपी में दरोगा भर्ती की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी आयु सीमा के कारण इस भर्ती प्रकिया से बाहर हो गए हैं। सभी ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। आयु सीमा में बदलाव करने की मांग की है। हजारों अभ्यर्थी सिर्फ आयु सीमा के कारण बाहर हो गए हैं।

रसोई गैस सिलेंडर और महंगा हुआ, 25 रुपए फिर बढे, जानिये नया रेट

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 28 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments