Monday, May 20, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़शहर में श्रम विभाग ने चलाया बाल मजदूरी रोकने को अभियान, 5...

शहर में श्रम विभाग ने चलाया बाल मजदूरी रोकने को अभियान, 5 बाल मजदूर पकड़े

मथुरा। श्रम कल्याण बोर्ड ने मिशन शक्ति के अंतर्गत बाल मजदूरी रोकने के लिए शहर में अभियान चलाया गया। बोर्ड ने बाजारोें और संभावित क्षेत्रों में अभियान चलाकर दुकानों पर मजदूरी कर रहे पांच बच्चों को पकड़ा और दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।


शहर में सहायक श्रम आयुक्त प्रभात कुमार के नेतृत्व में गुरुवार की देर शाम बाल मजदूरी रोकने के लिए अभियान चलाया गया। शहर के लाला गंज महोली रोड, सौंख रोड़ एवं कृष्णा नगर क्षेत्र में चलाए गए अभियान में 5 बाल मजदूरों को कार्य करते हुए पकड़ा। जिन दुकानों पर यह बाल मजदूरी कर रहे थे उनके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही करने के लिए तैयारी की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत विभाग के लगभग आधा दर्जन से अधिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

सप्तदेवालय 7 मार्च को भव्य शोभायात्रा के साथ कुम्भ क्षेत्र को करेंगे प्रस्थान

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Thursday, 4 March 2021

सहायक श्रम आयुक्त प्रभात कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत बाल मजदूरी पर रोक लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है और यह निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन दुकानदारों द्वारा बाल मजदूरी कराई जा रही है, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments