Thursday, April 25, 2024
Homeन्यूज़एक्सक्लूसिवआईएएस अनुनय झा ने नगर आयुक्त का पदभार संभाला, श्रद्धालुओं व मथुरावासियों...

आईएएस अनुनय झा ने नगर आयुक्त का पदभार संभाला, श्रद्धालुओं व मथुरावासियों को दिया ये संदेश

मथुरा। युवा आईएएस अनुनय झा ने शनिवार को मथुरा वृंदावन नगर निगम के नए नगर आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। निगम कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने नियो न्यूज के विशेष संवाददाता गोविन्द भारद्वाज से हुई वार्ता के दौरान मथुरा-वृंदावन के लिए कई अहम बातें कहीं। उन्होंने देव भूमि में आने वाले श्रद्धालुओं और मथुरावृन्दावनवासियों को भी एक संदेश दिया है। आइए जानें नए नगर आयुक्त अनुनय झा का संदेश –

शनिवार को पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत नगर आयुक्त अनुनय झा ने कहा कि जनता की प्राथमिकताएं ही हमारी प्राथमिकताएं हैं। प्रशासन जन प्राथमिकताओं को ही आगे बढाने का कार्य करता है। क्यों कि यह देव भूमि, देवताओं की नगरी है। यहां स्वच्छता पर विशेषकर ध्यान दिया जाएगा। क्यों कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। जो भी जनमानस की समस्याएं होंगी उन्हें प्राथमिकता पर लेते हुए उनका निराकरण का प्रयास किया जाएगा।

नए नगर निगम में शुरुआत में थोड़ी समस्याएं तो आना लाजमी है, क्यों कि नगर पालिका की मानसिकता से निकलकर नगर निगम की ओर जाते हैं। लेकिन नगर निगम चार साल का होने पर परिपक्व हो गया है। इसे शासन ने स्मार्ट सिटी भी घोषित कर दिया है। इस पर मिलजुलकर कार्य किया जाएगा और जिस तरह से हम सभी ने परिकल्पना की थी कि इसे सुंदर और साफ देवनगरी बनाई जाए तो उस पर भी गंभीरता के साथ कार्य किया जाएगा।

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा से दूर होते हैं कुंडली के ये नवग्रह दोष

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Friday, 5 March 2021

नगर आयुक्त अनुनय झा ने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भी संदेश दिया है कि जिस आस्था के साथ वह धर्मनगरी में आते हैं। धर्मनगरी भी उनका उसी आस्था के साथ स्वागत करेगी और यहां आने पर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

उन्होंने मथुरावासियों को संदेश दिया है कि यदि मथुरवासियों को किसी तरह की समस्याएं हैं तो वह मेरे कार्यालय आकर मुझे बताएं। उनके लिए हमेशा मेरे ऑफिस का द्वार खुला है। उनकी समस्याओं को निदान करने की कोशिश की जाएगी।

शाही स्नानों के दिन वीआईपी के आने पर रोक, जानिए वृंदावन का नया ट्रैफिक प्लान

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Friday, 5 March 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments