Saturday, May 4, 2024
HomeUncategorizedवृंदावन कुंभ के शाही स्नान को लेकर अनी के श्रीमहंतों से मिले...

वृंदावन कुंभ के शाही स्नान को लेकर अनी के श्रीमहंतों से मिले डीएम, एसएसपी, तैयारियां पूरी

वृंदावन। कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक का दूसरा शाही स्नान और शाही पेशवाई (सवारी) 9 मार्च को होगी। इसकी तैयारियों को लेकर डीएम एवं एसएसपी कुंभ क्षेत्र स्थित शिविर में तीनों अनि और उनके अखाड़ों के श्रीमहंतों से मिले। अधिकारियों ने श्रीमहंतों से कुंभ में और बेहतर व्यवस्था के संबंध में सुझाव लिए।


श्रीमहंतों से मुलाकात के बाद डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि अनी और अखाड़ों के महंतों और संतों से कल होने वाले कुंभ के दूसरे शाही स्नान के विषय में बात की गई। उनके सुझाव को लेकर चर्चा की गई और आने वाले धार्मिक कार्यक्रमों और उनके प्लान पर भी विचार विमर्श किया गया।


उन्होंने यमुना के दूषित जल और नदी में जल की मात्रा कम होने के सवार डीएम ने कहा कि एक फरवरी से यमुना में गंगाजल छोड़ा जा रहा है। हमारी प्रदूषण विभाग की टीम लगातार यमुना जल के सैंपल ले रही है। गंगाजल से यमुना के जल को स्वच्छ और निर्मल बनाने क प्रयास लगातार जारी है। यही कारण है कि पिछले दिनों की तुलन में वर्तमान में यमुना का जल स्वच्छ और निर्मल है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे साधु संत यमुना के जल से संतुष्ठ होंगे।


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि कल होने वाले शाही स्नान और शाही यात्रा को लेकर महंतों और संतों ने जो भी सुझाव दिए हैं उन्हें संज्ञानित लिया जा रहा है। कल होने वाली आयोजन की महंतों और संतों के आशीर्वाद से तैयारी पूरी कर ली गई हैं। जो शाही सवारी का रुट है, उसका प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण कर लिया है। रुट पर जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। संत महंतों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए हर संभव इंतजामात कर लिए गए हैं।

मथुरा की ये खबर भी पढ़िए

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के विरुद्ध FIR

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 7 March 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments