Monday, May 13, 2024
HomeUncategorizedयुवक ने यमुना में लगाई छलांग, पुलिस एवं गोताखोर तलाश में जुटे

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पुलिस एवं गोताखोर तलाश में जुटे

वृंदावन। गुरुवार सुबह पानी गांव के पक्के पुल से एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। युवक नदी में डूब गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश में जुटी है। उसके बैंग में मिले कागजातों से उसकी पहचान बिहार निवासी सुमित उम्र 26 वर्ष बताया जा रहा है।


सुबह करीब पांच बजे एक युवक यमुना के पुल पर पहुंचा और अचानक यमुना में छलांग लगा दी। पुल से गुजर रहे लोगों ने युवक को दौड़ कर पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन उन लोगों के हाथ उसके कंधों पर लटका बैग ही आ सका। मोजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद यमुना के गहरे पानी में युवक की तलाश शुरू कर दी लेकिन काफी प्रयास के बावजूद युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन पूजन को उमड़े भक्त, 36 घंटे निरंतर खुले रहेंगे पट

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Wednesday, 10 March 2021


नदी में कूदने के दौरान लोगों के हाथ आया युवक के बैग में निकले कागजात मैं उसका नाम सुमित पुत्र कैलाश उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी बिहार लिखा हुआ है। पुलिस उसके बैग में मिले कागजातो के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क कर सूचना देने के प्रयास में जुटी है।

महाशिवरात्रि: दूल्हा बने भगवान पशुपतिनाथ, दर्शनों को उमड़ा भक्तों का सैलाब

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Wednesday, 10 March 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments