Friday, May 3, 2024
Homeन्यूज़मौसमAlert : पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन राज्यों में बारिश, आंधी, तूफान...

Alert : पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन राज्यों में बारिश, आंधी, तूफान की संभावना


नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश, आंधी, तूफान के संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को भी देश के कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने सिरमौर, कुल्लू, शिमला जिलों के लिए अलर्ट घोषित किया है। आंधी, बारिश होने और बिजली गिरने की आशंका जताई है।

भारतीय मौसम विभाग के साथ-साथ स्काइमेट संस्था ने भी 24 घंटे में कई जगहों पर बारिश व मौसम खराब होने की आशंका जताई है। स्काइमेट ने बताया है कि जम्मू कश्मीर और आसपास के क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। उधर उत्तर पश्चिम राजस्थान में एक प्रेरित चक्रवाती सर्कुलेशन की जानकारी दी गई है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक ट्रफ चक्रवाती सर्कुलेशन से हरियाणा और दिल्ली में फैल रहा है।

इन राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट

स्काइमेट ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान ऊपरी हिमपात के साथ पश्चिमी हिमालय के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि के अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, धूल भरी आंधी और बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली में धूल भरी आंधी चल सकती है।


वही दक्षिण भारत के मौसम की बात की जाए तो केरल, तमिलनाडु के तटीय भागों, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और ओडिशा में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। दोपहर में लू भी चल सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments