Friday, April 26, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)ब्राह्मणों ने भगवान परशुराम जयंती पर कोरोना मुक्ति की सामूहिक प्रार्थना की

ब्राह्मणों ने भगवान परशुराम जयंती पर कोरोना मुक्ति की सामूहिक प्रार्थना की

मथुरा। ब्राह्मण चेतना परिषद द्वारा सेठ भीकचंद मार्ग छत्ता बाजार स्थित कैंप कार्यालय में भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव मनाया गया। यहां विप्रों ने जयकारों के बीच भगवान परशुराम का पूजन विधिविधान से किया। विप्रों ने भगवान परशुराम की प्रार्थन कर इस पावन धरा को कोरोना महामारी से मुक्त करने की कामना की है।


ब्राह्मण चेतना परिषद के जिलाध्यक्ष पं. आशीष चतुर्वेदी एवं प्रदीप तिवारी ने कहा कि जैसा कि प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घरों पर ही भगवान परशुराम का पूजन करने के निर्देश दिए थे। उसी के अनुसार भगवान परशुराम का पूजन किया गया एवं भगवान से प्रार्थना की गई। जिस तरह भगवान परशुराम ने इस धरती को आताताईयों से मुक्त करवाया था उसी प्रकार इस कोरोनावायरस महामारी जो इस धरती पर आताताई का रुप ले चुकी हैं। इससे इस धरती के निवासियों को बचाने की प्रार्थना की है।


ब्राह्मण चेतना परिषद मथुरा से जुड़े सभी विप्र बंधुओं से भी अपने अपने आवासों पर भगवान परशुराम का पूजन करने का आव्हान किया गया है।

इस अवसर पर ब्राह्मण चेतना परिषद मथुरा के जिलाध्यक्ष पं आशीष चतुर्वेदी, प्रदीप तिवारी, विशेष बिन्दीवाल चन्दा बौहरे, शांतनु चतुर्वेदी, श्याम सुन्दर तिवारी आदि ब्राह्मण उपस्थित थे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments