ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज शुक्रवार को ज्येष्ठ बदी दशमी 28:09 तक पश्चात् एकादशी शुरु , विघ्नकारक भद्रा 15:12 से 28:08 तक , पंचक जारी , मूल संज्ञक नक्षत्र 20:47 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग 20:47 से सूर्योदय तक , श्री हनुमान जी जयन्ती ( तेलगु कलेण्डर आधारित ) ,भगवान श्री विमलनाथ जी गर्भ कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ कृष्ण दशमी ) ,थ्येनमान दिवस (कन्फर्म नहीं ) व निर्दोष बच्चों के साथ दुव्र्यवहार विरोधी दिवस / बाल यातना एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस / दुनिया भर में हिंसा का शिकार हुए मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस ।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- ज्येष्ठ
- पक्ष- कृष्णपक्ष
- तिथि- दशमी-28:09 तक
- पश्चात- एकादशी
- नक्षत्र- उत्तरभाद्रपद-20:47 तक
- पश्चात- रेवती
- करण- वणिज-15:13 तक
- पश्चात- विष्टि
- योग- आयुष्मान-26:47 तक
- पश्चात- सौभाग्य
- सूर्योदय- 05:23
- सूर्यास्त- 19:15
- चन्द्रोदय- 26:21
- चन्द्रराशि- मीन-दिनरात
- सूर्यायण – उत्तरायण
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- 11:51 से 12:47
- राहुकाल- 10:35 से 12:49
- ऋतु- ग्रीष्म
- दिशाशूल- पश्चिम
कल शनिवार को ज्येष्ठ बदी एकादशी पूर्णरात्रि , पंचक 23:27 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , माँ भद्रकाली जयन्ती (ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी ) , गुरु श्री गोलवलकर स्मृति दिवस , श्री योगी आदित्यनाथ जन्म दिवस व विश्व पर्यावरण दिवस।
नोट- अपरा / अचला एकादशी व्रत ( सभी के लिए ) कल 6 जून रविवार को है।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय