Saturday, April 20, 2024
Homeन्यूज़मौसममानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, उत्तर भारत में लेट होगी एंट्री, मुंबई...

मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, उत्तर भारत में लेट होगी एंट्री, मुंबई में हाई टाइड की आशंका

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से चले मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। दक्षिण भारत को पूरी तरह से तर-बतर करने के बाद अचानक से दक्षिण-पश्चिम मानसून की स्पीड में कमी आई है, जिसके बाद उत्तर भारत के लोगों को अब मानसून की बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। मानसून की रफ्तार में कमी पछुआ हवाओं के कारण हुई है। इस वजह से जो मानसून वक्त से पहले नॉर्थ पहुंचने वाला था, वो अब थोड़ा लेट पहुंचेगा, हालांकि दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रीमानसून बारिश जारी रहेगी।

तेज हवा और धूल भरी आंधी

आज दिल्ली में तेज हवा और धूल भरी आंधी भी आ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा और पंजाब में भी आज से लेकर अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है तो वहीं मुंबई में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। आज भी मौसम विभाग ने हाई टाइड की चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड- हिमाचल और केरल में Orange Alert

उत्तराखंड- हिमाचल और केरल में Orange Alert जारी मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2-3 दिनों में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं उत्तराखंड- हिमाचल और केरल में Orange Alert जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments