Sunday, May 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़शेरगढ़ में दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच किया यमुना...

शेरगढ़ में दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच किया यमुना स्नान


नरेन्द्र सिंघल
कोसीकलां।
दशहरा पर्व पर रविवार को शेरगढ़ में यमुना में दूर दराज से आए भक्तोें ने यमुना स्नान किया इसके बाद पूजा अर्चना की। महिलाओं ने भी माँ यमुना के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन यमुना घाट के किनारे दिखाई नही दिया। जिसकी वजह से लोगों ने कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ाई।

गंगा दशहरा पर्व पर यमुना स्नान करने आये सैकडों श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला, हर कोई बार बार माँ यमुना के पवित्र जल में डुबकी लगा रहा था। इस संबंध में दिल्ली से आये श्रद्धालुओं ने जानकारी दी।

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा का पर्व ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है। क्योंकि इसी दिन माँ गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। जिसकी वजह से लोग मान्यताओं के अनुरूप गंगा और जमुना में पवित्र जल में स्नान आदि कर पूजा पाठ करते है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments