Wednesday, April 24, 2024
Homeन्यूज़नगर निगम मथुरामथुरा में खुले नाले में गिरा व्यक्ति, दल-दल में फंसा, लोगों ने...

मथुरा में खुले नाले में गिरा व्यक्ति, दल-दल में फंसा, लोगों ने मौत के मुंंह से निकाला

मथुरा। शहर में नगर निगम की एक बड़ी लापरवाही फिर सामने आई है। महोली रोड पर खुले नाले में एक व्यक्ति फिर गिर गया। दल-दल और गंदगी के फंसे व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने मौत के मुंंह में जाने से बचाया और नाले से बाहर निकाला। स्थानीय लोगोें ने फिर एक बार नगर निगम को कोसा।

कैलाश नगर में खुले गहरे नाले में गिर कर दो युवकों की मौत के बाद नगर निगम नालों को ढ़कने और सुरक्षा के लिए वाल लगाने का दावा कर रहा है। इन दावों के बीच फिर एक बार महोली रोड स्थित राजन नामक व्यक्ति खुले गहरे नाले में गिर गया। नाले के दल-दल में फंसे व्यक्ति ने सहायता के लिए शोर मचाया। आसपास के लोग नाले की ओर दौड़े और उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। रोशन लाल नामक व्यक्ति ने नगर निगम के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम नालों से सुरक्षा के दावे कर रहा है। जब कि नाले अभी खुले हैं। आज फिर एक व्यक्ति की जान जाने से बच गई। स्थानीय लोगों की सजगता के कारण हादसा टल गया। लोगों ने कहा कि बारिश में यहां फिर बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लेकिन नगर निगम इस ओर से बेखबर है।


नगर निगम के जेड एसओ एसएस यादव ने बताया कि किसी व्यक्ति के नाले में गिरने की जानकारी मुझे नहंी है। महोली रोड के सभी नालों को सफाई कार्य कराने क बाद ढ़़कवा दिया है। एक नाले है तो वह बड़ा नहंी है। उसमें कोई गिर नहंी सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments